डैमों के फाटक खुलने से नदियों में उफान, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर की दोनों प्रमुख नदियां खरकई और स्वर्णरेखा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इससे नदी किनारे बसे इलाकों के निवासियों में दहशत का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अतिरिक्त पानी छोड़े जाने से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और गंभीर हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बड़बिल डैम के चार फाटक पूरी तरह खोल दिए गए हैं। वहीं, सरायकेला-खरसावां स्थित चांडिल डैम के 13 फाटक आधा मीटर तक खोले गए हैं। प्रशासन की ओर से नदी किनारे और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को चेतावनी दी जा रही है और बाढ़ प्रभावित बस्तियों को खाली भी कराया जा रहा है।

जिले के उपायुक्त ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद समेत तीनों नगर निकायों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के कारण अगले कुछ घंटे प्रशासन और नागरिकों के लिए चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।

 

About The Author

You may have missed