बाइक और स्कार्पियो की टक्कर में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):-  शादी विवाह शुरू होते ही दुर्घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है जिसमें नवंबर माह में अभी तक प्रखंड में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसी घटना हो चुकी है। वही हो रही दुर्घटना पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने अनेक प्रकार की नीति अपना रही है।जिसमे की हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। प्रखंड क्षेत्र के भगीरथा गांव के समीप बक्सर चौसा पथ पर आज बुधवार के दिन सुबह 12 बजे स्कॉर्पियो और बाइक के जोरदार टक्कर में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अमित कुमार 18 वर्ष पिता अनिल कुमार कुशवाहा, दूसरा आलोक कुमार 22वर्ष कुशवाहा पिता यशवंत कुशवाहा, वहीं घायल निरंजन शर्मा उम्र 30 वर्ष पिता दीनानाथ शर्मा गांव गारा निवासी के रूप में पहचान हुई है। वही गारा के पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों मृतक अपने कार्य से कोचस जा रहे थे उसी बीच दो बाइक के ओवर टेक में डिक्की टकरा गई जिसमें एक बाइक अनियंत्रित हो कर बीच सड़क पर गिर पड़ी। वही सामने से आ रही तेज रफ्तार मे स्कॉर्पियो ने सड़क पर गिरे तीनों लड़कों को रौंदते हुए पार हो गई जिसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से गिरके घायल हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से तीनो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया और घायल को चिंताजनक स्थिति बताते हुवे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची कोचस पुलिस ने दोनों मृतक को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। उस गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पढ़ाई के साथ नौकरी के लिए तैयारियां कर रहे थे। दोनों के पिता एक गरीब परिवार से आते हैं किसी तरह अपना छोटा दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों के साथ साथ परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Advertisements

You may have missed