बागबेड़ा में महेश सिंह पर फायरिंग का दो आरोपी गिरफ्तार, 8 पर एफआईआर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के बागबेड़ा में होली के दिन घर में घुसकर हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में पुलिस ने घटना के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें संदीप सिंह और राकेश शर्मा शामिल है. दोनों आरोपी बागबेड़ा के ही रहने वाले हैं. घटना में राकेश और संदीप के अलावा नीरज प्रसाद, पंकज प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, धनंजय सिंह, पप्पू सिंह और डीएन सिंह के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर 4 की है. घटना में महेश के घर में घुसकर मारपीट की गई थी और गोली भी मारी गई थी. घटना के बाद महेश को ईलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. अब महेश की हालत पहले से बेहतर है. उसके कनपट्टी को छूते हुए गोली निकल गई थी. पुलिस ने जांच के क्रम में घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है.

मामले में कहा गया है कि संदीप ने ही महेश सिंह को गोली मारी थी. तब उसके साथ उसके साथी भी थे. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी कर रही है. घटना पुराने विवाद को लेकर घटी थी. 11 मार्च को एक पार्टी समारोह में संदीप और महेश पहुंचे हुए थे. इस बीच ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि उसी विवाद को लेकर संदीप ने महेश को गोली मारी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed