थाना दिवस में जमीन विवाद के 12 मामले पहुंचे, दो का मौके पर निष्पादन

Advertisements

गढ़वा : चिनिया थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में जमीन विवाद से जुड़े 12 मामले पहुंचे। थाना प्रभारी शेखर कुमार सिंह और अंचल निरीक्षक चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में छह आवेदक उपस्थित हुए। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दो मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

चार मामलों में संबंधित पक्षों को अगली थाना दिवस की तिथि पर उपस्थित होकर सुनवाई में शामिल होने का निर्देश दिया गया, जबकि छह आवेदक उपस्थित नहीं हुए। चिनिया, सिगसिगा, डोल, रनपुरा सहित अन्य गांवों से जमीन विवाद से जुड़े मामले जनसुनवाई में पहुंचे थे।

मौके पर अंचल निरीक्षक चंदन कुमार, राजस्व कर्मचारी विनय कुमार गुप्ता, एएसआई कासिद हुसैन, बबन टुंडु, संतोष कुमार यादव, ओमप्रकाश सहित संबंधित पक्षों के लोग मौजूद थे।

About The Author

See also  धनबाद के निजी स्कूलों के शिक्षकों से भी वसूला जाएगा पेशा कर, 3 लाख से अधिक वार्षिक वेतन वालों पर कार्रवाई की तैयारी

You may have missed