होली के दिन टीवी स्टार करणवीर बोहरा पर भारी सदमा, पिता महेंद्र बोहरा का निधन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

मुंबई : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता करणवीर बोहरा के परिवार पर होली के अवसर पर बड़ा दुःख आया है. उनके पिता महेंद्र बोहरा का निधन हो गया है. यह खबर करणवीर ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश के जरिए फैन्स और दोस्तों को दी. करणवीर ने अपने पिता के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त किया. उन्होंने लिखा कि वह अपने पिता से कितना प्यार करते हैं और उनका जाना शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

एक भावनात्मक पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके पिता ने जिंदगी भर खूब संघर्ष किया और एक खूबसूरत जीवन जिया. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें और उनकी बहन को जीवन में आशा, जोश और सकारात्मक ऊर्जा से जीना सीखाया. करणवीर ने आगे लिखा कि उनके पिता ने उन्हें सपने देखने, खुद पर विश्वास रखने और कभी हार न मानने की सीख दी. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा मजबूत बने रहने और मुश्किलों का सामना करने का सबक सिखाया.

पोस्ट के अंत में उन्होंने अपने पिता के लिए लिखा, “पापा… मेरी जान, मेरा दिल तुझपे कुर्बान.” यह संदेश उनके गहरे दुख और पिता के प्रति अपार सम्मान को दर्शाता है. करणवीर के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री के साथी उन्हें इस कठिन समय में स्ट्रॉन्ग रहने की शुभकामनाएँ दे रहे हैं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed