टेल्को खडंगाझार में मंदिर के बाहर प्रतिबंधित मांस फेंक माहौल बिगाड़ने की कोशिश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत खडंगाझार टीओपी के पास स्थित शिव हनुमान मंदिर के बाहर सड़क पर प्रतिबंधित मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया. हालांकि, जानकारी मिलने के बाद टीओपी में मौजूद पुलिस ने आनन–फानन में प्रतिबंधित मांस को ठिकाने लगा दिया. सूचना पाकर भाजपा नेता अंकित आनंद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. उन्होंने टेल्को पुलिस के मामले की सूचना दी. घटना के संबंध में अंकित आनंद ने बताया कि रात 8 बजे मंदिर में आरती समाप्त होने के बाद सभी बाहर निकल रहे थे. तभी लोगों ने देखा कि परिसर के बाहर प्रतिबंधित मांस फेका हुआ है. लोगों ने बताया कि एक ऑल्टो कार से कुछ लोग प्रतिबंधित मांस फेंककर गए है. उन्होंने टेल्को पुलिस को मामले की मौखिक शिकायत की है. रविवार को से मामले में लिखित शिकायत कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे. इस मामले में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि उन्हे इस तरह के घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जनगणना कार्य में रुचि नहीं लेने पर चांडिल के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के खिलाफ आरोप पत्र गठित करने का निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed