पीएचसी मे ग्रामीण चिकित्सकों को दिया गया प्रशिक्षण

Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में दो दर्जन प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को कोविड-19 का प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार के द्वारा किया गया। डॉ विजय कुमार ने कहा कि कोविड-19 के लक्षण और उपचार तथा रोकथाम के बारे में बताया गया। प्रभारी ने कहा कि प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक कोविड-19 के रोगी के लिए ट्रीटमेंट सपोर्टर के रूप मे काम करेगे। वही ग्रामीण चिकित्सको को कोविड-19 के लक्षण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया तथा उसके लक्षण का उपचार एवं रोकथाम कैसे किया जाए लोगों को जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद मतयूर रहमान, बीसीएम अजय कुमार ,कार्यपालक सहायक वीरेंद्र कुमार पाल, ग्रामीण चिकित्सक डॉ रमेश कुमार, डॉ शैलेंद्र कुमार ,डॉ डीके भास्कर, डॉ कमलेश कुमार, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर अजय सिंह, इत्यादि सभी ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मंच पर मांगी माफी, फिर साथ काम करने का दिया संकेत

You may have missed