अंडर-15 बालिका क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू, 20 खिलाड़ी शामिल

बोकारो : बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में जेएससीए बालिका अंडर-15 टीम के लिए चयनित 20 खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया। चास कॉलेज मैदान में आयोजित यह शिविर छह दिसंबर तक चलेगा। इसमें खिलाड़ियों को क्रिकेट के तकनीकी पहलुओं के साथ फिटनेस और शारीरिक क्षमता बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

बोकारो जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेश रंजन ने बताया कि शिविर में कोच शाहिद आरफी, उमेश सेठी और सुनीता लोधा खिलाड़ियों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच रीना सिंह और फिजियो आमना उबैद खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देंगी।
प्रशिक्षण शिविर में प्रियंका कार, सृष्टि हांसदा, जास्मिन झा, पलक किशोर, नंदनी कुमारी, अंजलि सैनी, अनुष्का कुमारी, अंचल कुमारी, जेनिफर रेविका हेंब्रम, प्रिया राज, सृष्टि राज गुप्ता, जयमाला कुमारी, रेविका मुर्मू, सपना कुमारी, बिंदेश्वरी कुमारी, दिव्या कुमारी, इशिका सिंह, श्रेया मैटी, आकांक्षा प्रिया और साईका प्रवीण शामिल हैं।


