HEC की 1500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण, 800 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे का खुलासा

Advertisements

रांची : हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) की करीब 1500 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण और 800 क्वार्टरों पर अवैध कब्जे की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा करीब 2000 क्वार्टरों में लीज की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। कंपनी प्रशासन अब जमीन और आवासों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर रहा है। इसके लिए अतिक्रमित और खाली जमीन, अवैध कब्जे वाले क्वार्टरों तथा लीज पर आवंटित आवासों का अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। कई जगहों पर स्थायी मकान और व्यावसायिक निर्माण हो चुके हैं, जिससे जमीन की सीमाओं और वास्तविक स्थिति की पहचान करना मुश्किल हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कंपनी के प्रशासक ने जमीन और आवासों से जुड़े पुराने रिकॉर्ड भी मांगे हैं। इसमें अतिक्रमण करने वालों को जारी किए गए नोटिस, उनके बाद हुई कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया का ब्योरा जुटाया जा रहा है। लीज पर आवंटित क्वार्टरों में आवास का स्वरूप बदलने और निर्धारित शर्तों के विपरीत इस्तेमाल के मामलों की भी जांच हो रही है। पुराने रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं होने और अलग-अलग समय में हुई कार्रवाई का पूरा विवरण एक जगह उपलब्ध नहीं होने से आकलन में परेशानी आ रही है।

एनसीएलटी की कार्यवाही के बाद कंपनी की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था संभाल रहे प्रशासक के सामने सभी परिसंपत्तियों का ब्योरा तैयार करना बड़ी चुनौती है। एचईसी पर दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं। कर्मचारियों के वेतन भुगतान में भी लंबे समय से देरी होती रही है। ऐसे में कंपनी की जमीन, क्वार्टरों, भवनों और अन्य संपत्तियों की वास्तविक स्थिति और मूल्य का आकलन करना महत्वपूर्ण हो गया है।

About The Author

You may have missed