अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज, 3 जून 2022 को बड़े पर्जे पर रिलीज को तैयार

0
Advertisements
Advertisements

एंटरटेनमेंट:-  अक्षय कुमार की मोस्ट आवेटेड फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म भारत के आखिरी हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन और उनकी वीरता की कहानी को बताती है। दिलचस्प बात यह है की इस फिल्म से मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर डेब्यू करने जा रही हैं। इनके अलावे फिल्म में संजय दत्त, सोनू सूद, मानव विज और आशुतोष राणा मुख्य भूमिकाओं में हैं। पृथ्वीराज तीन जून 2022 को रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार फिल्म में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किरदार में हैं तो वहीं मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के रोल में नजर आ रही हैं। बता दे की पृथ्वीराज का ट्रेलर वाईआरएफ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। 2 मिनट 53 सेकेंड का यह ट्रेलर बेहद शानदार है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर पूरे रॉयल लुक में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म सम्राट पृथ्वीराज चौहान और राजकुमारी संयोगिता की प्रेम कहानी पर आधारित है। इसके फिल्म में अलावा 1191 और 1192 में पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुए तराइन के युद्ध को भी दिखाया जाएगा। बता दे की फिल्म को डॉक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

See also  गांधी सेतु पर भीषण जाम से थमी रफ्तार, यात्री परेशान होकर पैदल चलने को मजबूर

Thanks for your Feedback!

You may have missed