होली पर हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, डबल डेकर बस की टक्कर में 6 की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में होली के मौके पर तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने पीछे से एक वैन (इको कार) को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, वैन में 13 लोग सवार थे जो दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे। सभी अलग-अलग परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। अचानक तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे, दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस और बचाव दल ने फौरन पहुंचकर घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डबल डेकर बस के टकराने के कारण मौके पर कोहराम मच गया। हादसे से कई परिवारों की होली की खुशियाँ मातम में बदल गईं। पुलिस ने दुर्घटना की वजह से जुड़ी जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  गोलमुरी क्लब यूनियन में फिर राकेश्वर पांडेय की वापसी, ददन सिंह बने महासचिव

Thanks for your Feedback!

You may have missed