बोड़ाम में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोड़ाम : बोड़ाम थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पल्सर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर पगदा गांव के पास हुआ, जहां युवक किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 10 बजे के बाद हुई होगी। युवक के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था, इसके बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून जमा पाया गया, जिससे हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है।

सुबह करीब सात बजे राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद बोड़ाम थाना को सूचना दी गई। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के निर्देश पर हलूदबनी ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सड़क किनारे नाले से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक की बाइक का नंबर जेएच05बीबी-2198 है, जिसके आधार पर वाहन मालिक का नाम संजय कुमार महतो और पता बालीगुमा बताया गया।

पुलिस के अनुसार, हेलमेट पहने होने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगना इस बात की ओर इशारा करता है कि युवक को किसी भारी वाहन ने टक्कर मारी होगी। बाद में मृतक की पहचान बालीगुमा निवासी संजय कुमार के रूप में हुई। उसके बड़े भाई ने शव की शिनाख्त की।

परिजनों ने बताया कि संजय अपने बड़े भाई को पटमदा छोड़कर वापस बालीगुमा लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतक के भाई युधिष्ठिर ने कहा कि यदि समय रहते किसी राहगीर या गश्ती दल की नजर उस पर पड़ जाती, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी।

See also  Adityapur:तटीय इलाकों को खरकई की बाढ़ से बचाने को लेकर वर्ष 2008 से प्रयासरत हैं पुरेन्द्र

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed