रांची–जमशेदपुर मार्ग पर भीषण हादसा, हाइवा चालक की मौके पर मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना रांची–जमशेदपुर मार्ग पर दशम फॉल थाना क्षेत्र के नवाडीह गांव के पास सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई, जिसमें हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, रांची की ओर से बुंडू आ रहा एक खाली हाइवा सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। चालक बुधन लाल उरांव को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटों में शव को केबिन से बाहर निकाला जा सका।

बताया जा रहा है कि ओडिशा जा रहा ट्रेलर, जिसमें मुलतानी मिट्टी लदी थी, नवाडीह गांव के पास ब्रेकडाउन हो गया था। ट्रेलर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर आग ताप रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा उससे टकरा गई।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और अंधेरा बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे के एक हिस्से में लंबा जाम लग गया। हालांकि सड़क चार लेन की होने के कारण दूसरे लेन से वाहनों का आवागमन जारी रहा और यातायात आंशिक रूप से बहाल रहा।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे मामले की जांच जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!