मोहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, शाम 7 बजे तक कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : मोहर्रम के अवसर पर 27 जून को निकलने वाले पारंपरिक जुलूस को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जुलूस विश्वनाथ चौक से शुरू होकर काली मंदिर, वुल हाउस, फतेहउल्लाह रोड होते हुए कर्बला चौक तक जाएगा। भीड़ और यातायात की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी डायवर्जन लागू किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

About The Author

See also  NIT निदेशक का WhatsApp हैक, ठगी की कोशिश से मचा हड़कंप

You may have missed