दीक्षांत समारोह में टॉपर्स को मिलेगा गोल्ड मेडल, 29 सितंबर को होगा आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा का 7वां वार्षिक दीक्षांत समारोह 29 सितंबर 2026 को आयोजित होगा। समारोह में पीजी फाइनल परीक्षा सत्र 2023-2025, एमबीए फाइनल परीक्षा सत्र 2022-2024, बीएड फाइनल परीक्षा सत्र 2023-2025 के टॉपर्स और 31 जुलाई 2026 तक अधिसूचित पीएचडी उम्मीदवार शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टॉपर्स और पीएचडी डिग्री धारकों को दीक्षांत समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सभी जरूरी स्व-अभिप्रमाणित दस्तावेजों के साथ 10 सितंबर 2026 तक विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा करने का निर्देश दिया गया है। इनमें एडमिट कार्ड, मार्कशीट, आधार कार्ड, मैट्रिकुलेशन बोर्ड सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और पीएचडी नोटिफिकेशन शामिल हैं।

पीजी, एमबीए और बीएड टॉपर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य इच्छुक स्नातकोत्तर छात्रों को 500 रुपये और पीएचडी उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने 7वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के लिए नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किया है।

About The Author

See also  मॉडल स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक का कथित वीडियो वायरल, शराब पार्टी के दावे की होगी जांच

You may have missed