वैलेंटाइन वीक का पहला दिन आज,


Jamshedpur : प्यार और दोस्ती का त्योहार वैलेंटाइन वीक आज से शुरू हो गया हैं. इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे से होती है, जिसे हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता हैं. साल 2026 में रोज डे आज शनिवार, 7 फरवरी को पड़ रहा है और लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं.रोज डे के दिन से ही वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इस दिन लोग अपने प्रेमी को गुलाब के फूल देते हैं। दरअसल, गुलाब को भावनाओं की भाषा कहा जाता है। वहीं, अलग-अलग रंगों के गुलाब अलग-अलग भावों को जाहिर करते हैं। इस दिन गुलाब देकर बिना ज्यादा शब्दों के भी दिल की बात कही जा सकती है।
लाल गुलाब: गहरे प्यार और रोमांस का प्रतीक है।
गुलाबी गुलाब: प्रशंसा और सौम्यता दर्शाता है।
पीला गुलाब: दोस्ती और खुशी का संकेत माना जाता है।
सफेद गुलाब: शांति और सच्चे रिश्ते का प्रतीक है।रोज डे को खास इसलिए माना जाता है क्योंकि यह वैलेंटाइन वीक की शुरुआत करता है। इस दिन गुलाब के जरिए लोग बिना शब्दों के अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। साहित्य में भी गुलाब प्रेम का प्रतीक रहा है। शेक्सपियर के नाटक रोमियो और जूलियट में जूलियट गुलाब के उदाहरण से यह समझाती है कि नाम या पहचान बदलने से प्रेम की मिठास कम नहीं होती।
इतिहास के अनुसार, विक्टोरियन काल में लोग अपने स्नेह को व्यक्त करने के लिए गुलाब का आदान-प्रदान करते थे। तभी से गुलाब प्यार की भाषा बन गया और 7 फरवरी को रोज डे के रूप में मनाया जाने लगा।




