टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी नाकाम, 100 किलो कॉपर के साथ चोर पकड़ा गया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में चोरी की एक बड़ी कोशिश को सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने लगभग 100 किलो कॉपर के साथ एक युवक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार पकड़े गए कॉपर की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान जुगसलाई के महतो पाड़ा रोड निवासी मोहम्मद शमशाद के रूप में हुई है। उसे आगे की कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

बताया गया कि यह घटना कंपनी परिसर में स्थित पुराने 33 केवी सुरंग के पास हुई। गुरुवार सुबह करीब 5:55 बजे सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए कॉपर को कंपनी परिसर से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि इस चोरी की कोशिश में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed