कीताडीह में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान का आज पांचवा दिन ……

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-श्री श्री शिव मंदिर कीताडीह में हर वर्ष की भांति होने वाले श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान का आज पांचवा दिन था आज की कथा में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया पांचवें दिन में बनारस के व्यास पंडित श्याम सुंदर शास्त्री जी ने आज की कथा में पूतना का उद्धार, माखन लीला, रासलीला, कंस वध, रुक्मणी विवाह, उद्धव जी का चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। भागवत में बनारस के पंडित श्री श्यामसुंदर शास्त्री जी के द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, संदीप शर्मा बॉबी, अशोक मिश्रा, शशि यादव, वीरेंद्र यादव, सुशील सिंह, दिनेश अग्रवाल, विशाल तिवारी, महावीर शर्मा, रमेश प्रसाद, राजेंद्र सिंह, प्रमोद अग्रवाल,संतोष प्रसाद, सुरेश यादव, पंकज प्रसाद, बाबूलाल प्रजापति, बबलू यादव एवं भारी संख्या में कीताडीह वासी उपस्थित थे संध्या 3:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक सैकड़ों लोगों ने कथा को सुना, कथा में आज मुख्य यजमान शिवा गुप्ता एवं शैलेश यादव मौजूद थे। कल की कथा में सुदामा चरित्र एवं जरासंघ का उद्धार होगा।।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड के 19 लाख किसानों के खाते में पहुंचे 300 करोड़ रुपये, मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed