TMH ने शुरू की 24×7 ‘TMH साथी’ हेल्पलाइन, मरीजों को मिलेगी हर समय सहायता

0
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ने मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए ‘TMH साथी’ नामक 24×7 हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। यह नई हेल्पलाइन प्रोफेशनल कॉल सेंटर सेवा प्रदाता कंपनी एम/एस डिजिटाइड के सहयोग से विकसित की गई है। इस पहल की जानकारी मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की जनरल मैनेजर डॉ. विनीता सिंह की मौजूदगी में दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पहले TMH में ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए सीमित समय तक इन-हाउस टेलीफोनिक डेस्क संचालित होती थी। अब ‘TMH साथी’ के जरिए मरीजों को चौबीसों घंटे एकीकृत और प्रोफेशनल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह सेवा अस्पताल की विभिन्न इकाइयों जैसे TMH क्लीनिक, TMH टिनप्लेट और आरोग्य भवन हेल्थ चेकअप सेंटर से भी जुड़ी रहेगी।

033 6902 2333 नंबर पर उपलब्ध यह हेल्पलाइन ओपीडी अपॉइंटमेंट बुकिंग, री-शेड्यूलिंग, मरीजों की शिकायतों के समाधान, फीडबैक और अन्य स्वास्थ्य सहायता सेवाओं के लिए एक सिंगल कॉन्टैक्ट प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगी। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस नई व्यवस्था से मरीजों को तेज प्रतिक्रिया, बेहतर शिकायत निवारण और अधिक व्यवस्थित सेवाएं मिलेंगी।

टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के अधिकारियों ने कहा कि ‘TMH साथी’ सेवा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं और तकनीक आधारित सिस्टम के जरिए मरीजों को अधिक सुलभ और भरोसेमंद सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के माध्यम से TMH ने समुदाय को हर समय बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सहायता देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed