स्कूल लीग में रोमांचक मुकाबला, 32 रन से जीती टीम… ये खिलाड़ी बना हीरो

0
Advertisements

जमशेदपुर : कदमा स्थित शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में बुधवार को खेले गए जेएससीए स्कूल लीग के मुकाबले में डीएवी बिष्टुपुर ने बेल्डीह चर्च स्कूल को 32 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी की टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 164 रन बनाए। टीम की ओर से समर चौधरी ने 35 और स्वर्णनित सिंह ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि विरोधी टीम के सौरभ कुमार और समरवीर प्रताप सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेल्डीह चर्च स्कूल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। सौरभ कुमार ने 50 और नेहाल कुमार ने 29 रन बनाए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। डीएवी की ओर से समर चौधरी और आदित्य गोस्वामी ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए समर चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

About The Author

See also  ₹77.35 करोड़ की तटबंध योजना का प्राक्कलन करीब ₹231 करोड़, स्वीकृति से पहले करीब ₹42 करोड़ भुगतान का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed