सोन नदी में सेल्फी लेते समय 3 लड़कियां डूबीं, एक को बचाया गया; 2 अब भी लापता
Advertisements

गढ़वा : केतार थाना क्षेत्र के पचाडुमर गांव के समीप सोमवार की सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान तीन लड़कियां डूब गईं। बताया जा रहा है कि तीनों लड़कियां सोमवारी व्रत को लेकर नदी में स्नान करने गई थीं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से एक लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो लड़कियां लापता हैं।लापता दोनों लड़कियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
Advertisements

Advertisements



