बिरसानगर में पुराने विवाद को लेकर तीन भाइयों पर हमला, रुपये और चेन छीनने का आरोप

Advertisements

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-5 में मंगलवार शाम पुराने विवाद को लेकर तीन भाइयों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना करीब शाम 4:30 बजे हरि मंदिर के सामने की बताई जा रही है। घायल भाइयों की पहचान हरि साव, पप्पू साव और सुजीत साव के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घायलों ने आरोप लगाया है कि हरि मंदिर के पास करीब 10 से 12 युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्टिंग के काम से लौट रहे अनिकेश उरांव हिसाब-किताब को लेकर वहां से गुजर रहे थे। आरोप है कि युवकों ने उन्हें देखकर मारपीट शुरू कर दी। घायलों के मुताबिक उनके पास करीब 40 से 45 हजार रुपये, गले में चेन और हाथ में कड़ा था, जिसे मारपीट के दौरान छीन लिया गया।

आरोप है कि डंडे और चॉपर से भी तीनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके शरीर पर चोट और कटने के निशान आए। घायलों ने रिशु यादव, कटोरा यादव, अनिकेश लोहार और बादल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार दो साल पहले भी इनके साथ विवाद हुआ था, जिसे सामाजिक स्तर पर सुलझा लिया गया था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई।

घटना के बाद तीनों घायल हालत में बिरसानगर थाना पहुंचे। पुलिस ने उनके शरीर पर चोट के निशान देखने के बाद इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट के साथ रुपये, चेन और अन्य सामान छीनने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

See also  छात्र की मौत पर ट्रिपल आईटी में अनिश्चितकालीन धरना, निदेशक और एकेडमिक डीन के इस्तीफे की मांग

 

About The Author

You may have missed