कैप्टन कूल ने ऐसे मनाया अपना 41वां जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने शेयर की video

0
Advertisements
Advertisements

Happy Birthday Mahi:भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए. बुधवार की रात साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धोनी अपने 41 वें जन्मदिन को भव्य अंदाज में मना रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 में झारखंड के रांची शहर में हुआ था. हालांकि उनके माता-पिता का संबंध उत्तराखंड से है लेकिन धोनी का पूरा बचपन रांची में ही बीता.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

धोनी खेल-कूद में काफी अच्छे थे यही कारण है कि बहुत जल्द स्कूल के क्रिकेट कोच की नजर उनपर पड़ी और उन्हें टीम के विकेटकीपर के तौर पर चुन लिया गया. देखते ही देखते धोनी ने क्रिकेट में भी महारत हासिल कर ली, फिर क्या था लोकल टूर्नामेंट के मैचों में धोनी की धूम मच गई. इसके बाद धोनी का 1997-98 सीजन में वीनू माकंड ट्रॉफी अंडर-16 में चयन हुआ. भारतीय क्रिकेट को कामयाबी के नए मुकाम पर पहुंचाने में धोनी की अहम भूमिका रही.

41 साल के धोनी अब भी 25 साल के युवा को टक्कर देते हैं, फिर चाहे बात उनके जोश की हो या फिर पर्सनालिटी की. झारखंड के रांची में जन्मे एम एस धोनी का एक छोटे शहर के लड़के से दुनिया के क्रिकेट हीरो बनने का सफर वाकई में सभी के लिए प्रेरणादायक है. लाखों लोग क्रिकेट के अलावा फिटनेस की प्रेरणा भी उनसे ले सकते हैं.

See also  15वें वित्त आयोग मद से बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 1,42,99,847/- की लागत से बनेगा पीएचसी

Thanks for your Feedback!

You may have missed