अखिलेश कुमार सिंह की टाइल्स दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

0
Advertisements

जमशेदपूर: कदमा थाना अंतर्गत न्यू रानी कुदर में चोरों ने अखिलेश कुमार सिंह की टाइल्स दुकान को अपना निशाना बनाया. इसकी जानकारी अखिलेश को तब हुई जब वह सोमवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे. उन्होंने पाया की दुकान का ताला टूटा हुआ है. दुकान का शटर उठाने पर अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. अखिलेश के अनुसार उनकी दुकान से चार लाख के सामानों की चोरी हुई है. अखिलेश ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान में रखे सामान समेत सीसीटीवी से जुड़े समान भी ले गए. उनके दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है पर चोरों ने डीवीआर और टीवी भी चुरा लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  पीएचडी नामांकन के लिए साक्षात्कार शुरू, 24 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया, जानें जरूरी दस्तावेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed