शादी के दिन घर में घुसे चोर, ग्रामीणों ने घेरकर 5 को पकड़ा, मौके पर मचा हड़कंप

0
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां बेटी की शादी के दिन ही चोरों ने घर को निशाना बना लिया। साइकिल मिस्त्री किस्ट गोप के घर में उस समय 6-7 की संख्या में चोर घुस गए, जब परिवार के अधिकांश लोग शादी समारोह में व्यस्त थे और बारात पास ही ठहरी हुई थी। चोरों ने घर की एस्बेस्टस शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर सामान खंगालना शुरू कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसी दौरान कुछ लोग शादी से लौटे तो घर में हलचल देख शोर मचा दिया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चोरों को चारों ओर से घेर लिया। घिरता देख 2-3 आरोपी फरार हो गए, लेकिन पांच लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपियों की ग्रामीणों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद जहां एक ओर शादी की खुशियां थीं, वहीं चोरी की कोशिश से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार लोगों की तलाश जारी है।

About The Author

See also  छिन्नमस्तिका मंदिर के 102 करोड़ रुपये के डीपीआर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, अगली सुनवाई 13 अक्टूबर को

Thanks for your Feedback!

You may have missed