कदमा थाना अंतर्गत जेसीबी को निशाना बनाते हुए लगभग 35 से 40 हज़ार की बैटरी लेकर फरार हुए चोर

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: शहर में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है आए दिन लगातार विभिन्न थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं आम होते नजर आ रही है. ताजा मामला कदमा थाना क्षेत्र का है जहां कुछ दिनों पहले ही बीएच एरिया में पहले चोरों ने क्वार्टर को निशाना बनाया और अब खड़े जेसीबी के बैटरी को चोरी कर भाग खड़े हुए. बीते दिनों बीएच एरिया के 168 नंबर क्वार्टर में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए चोरों ने लगभग साढ़े 6 लाख की चोरी की थी. अब घर के बाहर खड़े जेसीबी को निशाना बनाते हुए जेसीबी में लगे लगभग 35 से 40 हज़ार के बैटरी को चोर अपने साथ लेकर चलते बने. जेसीबी मालिक ने बताया कि लगातार चोरी की घटनाएं आम होती जा रही है चोर पहले घर को निशाना बना रहे थे अब घर के बाहर गाड़ी खड़ा करना भी मुश्किल हो गया है. गाड़ी से बैटरी की चोरी कर फरार हो गए हैं उन्होंने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  चाईबासा सदर अस्पताल में सेवा का उदाहरण: रोटरी क्लब ने मरीजों में बांटे फल

Thanks for your Feedback!

You may have missed