मुसाबनी के सीओ रामनरेश सोनी की हार्ट अटैक से मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के सीओ रामनरेश सोनी (42) की हार्ट अटैक से मौत हो गई. सोमवार सुबह उनके मुसाबनी स्थित आवास में उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें टीएमएच लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर जिले को उपायुक्त विजया जाधव के अलावा तमाम आला अधिकारी टीएमएच पहुंचे. इस घटना से प्रशासन में शोक की लहर है. वे डुमरिया के सीओ थे पर उन्हें मुसाबनी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. जून 2022 में इनका एसडीओ के पद पर प्रमोशन भी हो चुका था बस पोस्टिंग होनी बाकी थी. राम नरेश सोनी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले थे. उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य और दिल्ली से सामाजिक विज्ञान में मास्टर डिग्री ली है. साल 2010 में एटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी पहली पोस्टिंग बीडीओ कम सीओ के पद पर पलामू में हुई थी. अब तक उन्होंने झारखंड के पलामू, धनबाद, साहेबगंज और बोकारो में अपना योगदान दिया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  मानगो में जल संकट पर आंदोलन की चेतावनी, जेएनएसी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर बनेगी रणनीति

Thanks for your Feedback!

You may have missed