कॉलोनी में चोरी करते चोर पकड़ा गया, लोगों ने पुलिस को सौंपा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के यूको बैंक कॉलोनी में बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने चोरी की कोशिश कर रहे एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया. लोगों ने कानून को हाथ में लेने के बजाय आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए युवक के पास से चोरी किए गए नल को बेचकर मिले पैसे भी बरामद हुए हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कॉलोनी निवासी डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 10 मार्च की शाम जब वे छत पर गए तो देखा कि नल का पानी लगातार बह रहा था. शक होने पर उन्होंने घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक संदिग्ध युवक सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए दिखाई दिया. उसके हाथ में एक झोला भी था. इसके बाद उसकी तस्वीर कॉलोनी के सुरक्षा गार्ड को दे दी गई थी.

बुधवार सुबह वही युवक फिर कॉलोनी में पहुंच गया, जिसे सुरक्षा गार्ड ने पहचान कर पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने छत से नल चोरी कर उसे बेच दिया था और इसके बदले उसे 100 रुपये मिले थे. उसने यह भी बताया कि वह बुधवार को गोदाम में चोरी की नीयत से आया था, तभी गार्ड ने उसे पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

Thanks for your Feedback!

You may have missed