पेट के लिए पंचामृत का काम करती हैं ये चीजें, गर्मी में खराब पाचन को सुधारने के लिए जरूर पिएं…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:-गर्मियों में ज्यादातर लोग पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। पेट को स्वस्थ रखना है तो रोजाना ये पंचामृत पीना शुरू कर दें। ये पूजा वाला पंचामृत नहीं है बल्कि पेट के फिट बनाना वाला पंचामृत है। जानिए इसे कैसे बनाते हैं?
किचन में ऐसे कई मसाले और हर्ब्स मौजूद हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें जीरा, सौंफ, धनिया, मेथी और अजवाइन जैसी पांच चीजें शामिल हैं। इन्हें पेट और पाचन के लिए पंचामृत कहा जाता है। इनके सेवन से डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है और गर्मी में होने वाली पेट की समस्याएं दूर रहती है। वजन घटाने से लेकर कई बीमारियों को दूर रखने तक में ये चीजें मदद करती हैं। आप इन चीजों को कैसे इस्तेमाल करें आइये जानते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्वामी रामदेव ने खराब पाचन को सुधारने के लिए और पेट को स्वस्थ रखने के लिए इन्हें पंचामृत बताया है। इससे मोटापा कम होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीज के लिए भी ये पंचामृत फायदेमंद है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
कैसे तैयार करें धनिया, मेथी, जीरा, अजवाइन और सौंफ का पानी
इसके लिए आपको 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ, 1 चम्मच अजवाइन, 1 चम्मच मेथी और 1 चम्मच धनिया के सीड्स लेने हैं। सारी चीजों को मिलाकर किसी मिट्टी या कांच के एक गिलास पानी में डाल दें। अब इन्हें रातभर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट पी लें। आपको लगातार इस पानी को 11 दिन तक पीना है।
पेट के लिए पंचामृत के फायदे
इन सीड्स का पानी पीने से मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और तेजी से फैट कम होने लगता है।

मेथी, सौंफ और अन्य मसाला सीड्स का पानी लिवर को डिटॉक्स करता है इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

इन मसालों में भरपूर फाइबर होता है अगर आप पानी के साथ इन्हें चबाकर खाते हैं तो इससे कब्ज और पाचन की समस्याएं दूर होती है।

शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्ऱॉल को निकालने में भी मेथी, सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी बनता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed