कोविड -19 वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में दिखा भारी उत्साह

Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास):- काराकाट प्रखंड क्षेत्र के मुख्यालय गोडारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय में सोमवार को कोविड -19 वैक्सीनेशन को लेकर युवाओं में दिखा भारी उत्साह । दोनों टीकाकरण केंद्रों पर सभी लोग कतारवद्ध खड़ा होकर अपनी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे । अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 200 लोगों को सेकेंड डोज एवं प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय गोडारी में 400 लोगों को प्रथम डोज यानी कुल मिलाकर 600 लोगों को कोविड -19 का प्रथम एवं द्वितीय डोज का वैक्सीन दिया गया । मौके पर वैक्सिनेशन लेने के क्रम में गोडारी के युवा राजद अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में मिंटू कुमार , अभय कुमार यादव , अजीत यादव ,अर्जुन सिंह ,लल्लू सिंह ,विकास कुमार सिंह ,अजय सिंह , सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन लिया । साथ ही मौके पर शिक्षक अनिल कुमार पासवान सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मी लोग मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  जमीन सौदे में करीब सात करोड़ की ठगी का आरोप, शराब माफिया समेत चार की गिरफ्तारी की तैयारी

You may have missed