पीएचसी में नही है एक्सरे मशीन , मरीजों की हो रही परेशानी

Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):- संझौली पीएचसी निश्चित रूप से व्यवस्थित अस्पताल होते हुए भी कुछ कमियां रोगियों को व स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी में डाल रही है । गौरतलब है कि पीएचसी में पिछले कई वर्षों से एक्सरे मशीन नही है । एक्स रे मशीन के अभाव में रोगियों को निजी अस्पतालों में मोटी रकम देकर एक्सरे कराना पड़ता है अथवा उपचार कर रहे डॉक्टरों द्वारा रेफर करने के बाद बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल या फिर सासाराम सदर अस्पताल में एक्सरे की सुविधा मिल पाती है । संझौली थाना क्षेत्र के अंदर सड़क दुर्घटना में घायलों व आम रोगियों को पीएचसी में एक्सरे मशीन नहीं होने के कारण उपचार में भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है । पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुधीर कुमार से संपर्क करने पर बताया कि अस्पताल में एक्स रे मशीन कुछ दिन पहले था लेकिन वर्तमान में नहीं है । जिस कारण अस्पताल में उपचार कराने आए रोगियों को सासाराम या बिक्रमगंज सरकारी अस्पताल में भेजना पड़ता है । कुछ पेशेंट अपनी मर्जी से निजी अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आते – जाते हैं । एक्सरे मशीन के अभाव को देखते हुए कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई , लेकिन अभी तक सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed