महिला एवं युवाओं में कोरोना वैक्सीन लेने के लिए उत्साह

Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):-कोचस हाई स्कूल के प्रागंण में 18 -45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण अभियान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। टीका लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान जिले में सभी केंद्रों के लिए जारी बुकिग स्लॉट महज पांच से 10 मिनट के अंदर में ही फुल हो जा रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि टीकाकरण को लेकर युवाओं में कितना उत्साह है। इसके साथ ही सभी टीकाकरण केंद्र पर भी टीका लेने के लिए युवाओं की भीड़ देखी जा रही है। टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार की अपील:- व्यवहार को अपनाना जरूरी है। अकबर अंसारी भी लोगों से बार-बार यही अपील कर रहे हैं कि टीकाकरण करवाने के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाना ना छोड़ें । उन्होंने लोगों से अपील की है कि टीका लेने के बाद भी मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। साथ ही साथ भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed