धर्म परिवर्तन करने से इनकार पर युवती को ब्लेड से कर दिया लहूलुहान

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीते हफ्ते खौफनाक वारदात सामने आई थी। थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के गणेशगंज में युवती के ऊपर ब्लेड से हमला किया गया था। जानकारी सामने आई थी कि एक मुस्लिम युवक द्वारा युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने में नाकाम होने पर युवती पर ब्लेड से हमला कर उसको घायल कर दिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हंगामा मच गया था।  पुलिस युवती के ऊपर ब्लेड से हमला करने वाले मुख्य आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ को बीते 05 दिसम्बर से ही तलाश कर रही थी। अब बड़ी खबर सामने आई है कि सैफ की मौत हो गई है। गंगा नदी में अब्दुल उर्फ सैफ का शव मिला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह घटना शुक्रवार रात की है, जब एक युवक ने घर में घुसकर युवती पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। रविवार को आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज स्थानीय लोगों ने पीड़िता के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
धरना समाप्त कराने पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फरार हमलावर की तलाश में सघन चेकिंग अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed