माँ दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा एव हवन पूजन के साथ यज्ञ सम्पन्न।

Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास):- माँ दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन के साथ पांच दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति मंगलवार को की गई। आचार्य पंडित जगदीश नारायण दूबे, अरुण पाण्डेय, विनोद तिवारी, ललन तिवारी, ब्रजेन्द्र पाण्डेय, संतोष तिवारी, के द्वारा वैदिक ऋचाओं के पाठ के साथ आहुतियां दी गयी। कलश यात्रा में शामिल सभी महिलाएं एवं ग्रामीण यज्ञ के पूर्णाहुति में भाग लिये। अद्भुत नजारा था पूर्णाहुति के समय यज्ञ स्थल का। यज्ञ मण्डप में यज्ञाचार्य की अगुवाई में वैदिक ब्राह्मण वैदिक विधि विधान सम्पन्न करा रहे थे।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं उपवास में रहकर हवन में भाग ले रही थी। पुरुष भी उपवास में रहकर आहुतियां अपने तरफ से भी समर्पित कर रहे थे। कमिटी की ओर से यज्ञ के लिए आहुतियों के लिए हवन सामग्री की व्यवस्था अतिरिक्त भी की गई ।मंदिर का निर्माण स्व,रामानंद सिंह के सुपौत्र शिवशंकर सिंह एयर इंडिया के पूर्व चेयरमैन एवं परमेश्वर पुर के समस्त जनता से किया गया। दिनारा विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल भी माँ के प्रांगण में आकर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किए। मौके पर शिवजतन सिंह,श्रीराम सिंह,सुरेश सिंह,संतोष सिंह, अखिलेश सिंह, नितेश सिंह,मंटू सिंह,फागूचन्द सिंह,रामदुलार सिंह,राममोहर सिंह,राजेश्वर सिंह,रमुना देवी,तारा मुनी देवी,शिवकुमारिया देवी,मंजू देवी उपस्थित रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  यूपीएससी में चमकी आकांक्षा सिंह, 301वीं रैंक हासिल कर परिवार और समाज का बढ़ाया मान

You may have missed