दिल्ली में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, 11 राउंड फायरिंग के बाद दो आरोपी घायल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : शाहाबाद डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिस और दो वांछित बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए। ये दोनों बवाना के चर्चित कारोबारी हत्या मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस को आउटर नॉर्थ जिले में इनके मूवमेंट की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए कार्रवाई की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात बाइक पर सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से करीब 11 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें आरोपियों के पैरों में गोली लगी। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद इरफान और ऐश्वर्य पांडे के रूप में हुई है। उनके पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्या मामले के तार विदेश में बैठे गैंगस्टर रणदीप मलिक और अनिल पंडित से जुड़े हो सकते हैं। बताया गया है कि कारोबारी की हत्या की जिम्मेदारी भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली गई थी।

About The Author

See also  PM मोदी का वीडियो हटाने पर Meta की सफाई, माफी के बाद बहाल हुई पोस्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed