ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत।

Advertisements

दावथ :- (रोहतास) थाना क्षेत्र के मलियाबाग एनएच 30 पर दिनारा रोड़ में सोमवार की रात एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। खबर मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने चौक पर टायर जला सड़क जाम कर दिया और तत्काल मुआवजे समेत कई मांगों को अधिकारियों के समक्ष रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य अधिकारियों ने घंटों मस्तक के बाद मामले में सभी को शांत करा यातायात चालू कराया व शव को पंचनामा करा पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतक कवई गांव का सिपाही यादव का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे कवई निवासी सिपाही यादव का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार साईकिल से सेमरी की ओर से आ रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने दिनारा रोड़ एनएच 30 पर राजा किराना स्टोर के समीप कुचल दिया। जिससे युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच गई। तब तक स्वजनों व ग्रामीणों ने पहुंच कर तत्काल मुआवजे की राशि समेत अन्य मांगों को लेकर मलियाबाग चौक पर टायर जलाकर जाम कर दिया। घटना स्थल पर अधिकारियों के घंटों समझने के बाद जाम हटाया गया। शव को पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण हेतु भेजा गया। नवनिर्वाचित मुखिया पति व समाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार ने बताया कि सिपाही यादव के तीन पुत्र थे। मृतक दीपक कुमार तीनों भाई के बीच का था। पांच साल पुर्व में मृतक की शादी नवानगर थाना क्षेत्र के कतिकनार गांव में हुई थी। मृतक का कोई संतान नहीं है। गांव घर के लोगों समेत अन्य लोगों में शोक का माहौल है। वहीं स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। अधिकारियों से उचित मुआवजे व चारों रोड़ में ब्रेकर की मांग किया गया है।

About The Author

You may have missed