ओभरलोडेड बालू लदे ट्रैक्टर को किया गया जब्त.

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):-  राजपुर अंचलाधिकारी राघवेंद्र दयाल और थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से राजपुर – नासरीगंज रोड से ओभरलोडेड बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया । जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर को पुलिस की अभिरक्षा में रखी गई है । थानाध्यक्ष ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास रिपोर्ट भेज दी गई है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज

बिक्रमगंज(रोहतास)। काराकाट थाना में बाइक चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का मामला प्रकाश में आया है । जानकारी देते हुए काराकाट थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि बघेला थाना क्षेत्र के बरांव निवासी गोपाल सिंह ने बाइक चोरी की प्राथमिकी काराकाट थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज कराया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान में स्थानीय पुलिस जुट गई है ।

Advertisements
See also  जेडीयू बैठक में बड़ा फैसला, नीतीश कुमार के बेटे निशांत की सक्रिय राजनीति में एंट्री तय

You may have missed