टेंपो खड़ा कर गया सोने,आँख खुली तो टेंपो गायब,बागबेड़ा के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक का है मामला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: बीती रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक से एक यात्री टेंपो चोरी होने का मामला प्रकाश मे आया है. बताया जाता है की टेंपो राजेंद्र कुशवाहा की थी जिसका नंबर जेएच 05 सीसी- 213 था. घर के पास से ही चोरी हो गई. जैसे ही टेंपो चोरी होने की जानकारी राजेंद्र को मिली उन्होंने तुरंत घटना की शिकायत बागबेड़ा थाने में की है. मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस चोरी की गयी टेंपो की खोज-बीन में जुट गयी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने अपनी टेंपो को बीते रात अपने घर के पास खड़ा किया था लेकिन जब आंख खुली तब उनका टेंपो वहाँ से गायब था. राजेंद्र कुशवाहा ने इसके बाद घटना की जानकारी बागबेड़ा थाने में जाकर दी . घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस जांच में पहुंची. जहां पर टेंपो खड़ी की गयी थी. उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है. राजेंद्र ने बताया कि उनकी टेंपो की चोरी पांच साल पहले भी हो गयी थी. तब उन्होंने अपनी टेंपो को ड्राइवर को चलाने के लिये दिया था. कदमा में ड्राइवर टेंपो को खड़ी कर लघुशंका कर रहा था. इस बीच ही उसकी टेंपो की चोरी हो गयी. घटना के ठीक एक सप्ताह के बाद टेंपो को एसपी कार्यालय के पीछे से बरामद किया गया था. तब टेंपो का चक्का और बैट्री गायब था.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed