देश का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान संविधान से ही संभव है – डॉ. सुखचंद्र झा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

संवैधानिक मूल्यों को लेकर निकली यात्रा आज संविधान दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में पहुंची घुमंतू पुस्तकालय लेकर.
जमशेदपुर : संविधान दिवस के अवसर पर आज 26 नवंबर को घुमंतू पुस्तकालय यात्रा के छठे दिन लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल महाविद्यालय, करणडीह (जमशेदपुर) में पुस्तकों का स्टॉल लगा, जहां सुबह दस बजे से ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन एवं अध्ययन किया और विषय वस्तु से संबंधित चर्चा में भाग लिया।
इस अवसर पर विशेष रूप से कॉलेज के वर्चुअल रूम में संविधान दिवस पर आयोजन विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें जाने माने शिक्षाविद, समाजसेवी और लेखक डॉ. सुखचन्द्र झा ने स्वाधीनता आंदोलन से लेकर देश की आज़ादी एवं संविधान लागू होने तक के सफ़र के बारे में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि संविधान देश के नागरिकों के तमाम अधिकारों की रक्षा करता है, अतः इसके मूल्यों की गहरी समझ सभी को होनी चाहिए। देश का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान संविधान से ही संभव है।


