Hamare Baarah की रिलीज डेट 14 जून तक के लिए टली..कोर्ट से मिला ऑडर…

0
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- लंबे वक्त से अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म हमारे बारह की चर्चा चल रही है। संवेदनशील मुद्दे की कहानी पर बनी इस फिल्म को अब बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ा झटका लग गया है। कोर्ट ने फिल्मी रिलीज को टाल दिया है। रिलीज से पहले विवादों के चलते अन्नू की हमारे बारह के मेकर्स की चिंता बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कई फिल्में ऐसी होती हैं, जो रिलीज से पहले ही विवादों में बुरी तरह घिर जाती हैं। कभी-कभी इसका परिणाम ये भी होता है कि उसकी रिलीज भी टाल दी जाती है। यही हाल हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अन्नू कपूर की अपकमिंग फिल्म हमारे बारह के साथ हो रहा है।

जनसंख्या वृद्धि के मुद्दे की रोचक कहानी पर बनी इस फिल्म को लेकर बीतों दिनों से सुर्खियां तेज हैं। अब खबर आ रही है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने हमारे बारह की रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है।

कल नहीं रिलीज होगी हमारे बारह

डायरेक्टर कमल चंद्रा के निर्देशन में बनने वाली हमारे बारह कई सालों से अपनी रिलीज डेट तलाश रही थी। काफी वक्त में 7 जून को फिल्म को नई रिलीज डेट मिली। लेकिन अब ये भी टल गई है और अन्नू कपूर की ये मूवी कल रिलीज नहीं होगी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट में अजहर तंबोली ने हमारे बारह पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर की है। उन्होंने अधिवक्ता मयूर खांडेपारकर, अनीसा चीमा और रेखा मुसले के माध्यम से मूवी की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उनके मुताबिक ये फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

See also  रणवीर सिंह की 'प्रलय' को लेकर अनन्या बिड़ला का बड़ा बयान, बताया शानदार सिनेमाई अनुभव

सिर्फ इतना ही नहीं ये कुरान को गलत तरीके से पेश करती है। मामले से सुनावई को जहन में रखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से 14 जून तक के लिए हमारे बारह की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

स्टार कास्ट को मिल रही हैं धमकी 

हमारे बारह फिल्म को करने के लिए हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि इस फिल्म की स्टार कास्ट को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले को लेकर अन्नू कपूर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात भी की है।

 

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed