एनआईटी में पहली बार दीक्षित समारोह में शिरकत करेंगी महामहिम राष्ट्रपति, एनआईटी डायरेक्टर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : 15th कॉन्वोकेशन 29 दिसंबर को प्रस्तावित है. जिसके मुख्य अतिथि के रूप में पहली बार देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू उपस्थित होंगी. जबकि विशिष्ट अतिथि राज्य के राज्यपाल, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद, विधायक रहेंगे. कुल 1114 डिग्रियां दी जाएगी. जिनमें 612 छात्रों को मौके पर डिग्री दी जाएगी. इनमें यूजी के 417, पीजी के 149 और पीएचडी के 46 छात्र शामिल होंगे. बीटेक में डिग्री लेने वालों में 583 पुरुष और 149 महिलाएं, एम टेक में 84 पुरुष और 22 महिला, एम एस सी में 64 पुरूष और 25 महिला, एमसीए में 98 पुरुष और 10 महिला जबकि पीएचडी में 58 पुरुष और 19 महिलाएं शामिल हैं. दीक्षांत समारोह में कुल 8 विशिष्ट अतिथि, 27 विशेष अतिथि, तथा 33 सदस्य मौजूद रहेंगे. जिनमें बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, सीनेट एवं विभागाध्यक्ष शामिल हैं. झारखंड में पहली बार आईआईएसएम धनबाद में राष्ट्रपति आ चुके हैं. जबकि एनआइटी जमशेदपुर में राष्ट्रपति दूसरी बार किसी दीक्षांत समारोह में आ रही हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

* दो छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
15वें दीक्षांत समारोह में दो छात्रों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे. जिसमें एमसीए में भौतिकी में 9.64 सीजीपीसीए लाने वाले कृष्णाशिष मंडल को और दूसरा बीटेक के विद्युत अभियन्त्रिकी विभाग के छात्र प्रियांशु राज को सीजीपीसीए 9.52 रैंक मिलने पर गोल्ड मेडल मिलेगा. इसके अलावा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज और डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि आरके बेहरा (आरएसबी) समूह के अध्यक्ष को दी जाएगी

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed