पदाधिकारियों ने निरीक्षण कर कैंप लगा किया वैक्सीनेशन

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):- पदाधिकारियो ने मेडिकल टीम के साथ विभिन्न छठ घाटो पर पैदल मार्च कर जायजा लिया। और नगर पंचायत के धर्मावती नदी छठ घाट के पास कैंप लगाकर लोगो को वैक्सीनेशन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार छठ घाटों पर विशेष कैंप लगाकर लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने कहा दो चलंत मेडिकल टीम बनाया गया था। साथ ही साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी।

जिसमे किसी भी परिस्थिति से निपटारे के लिए समुचित स्वास्थ्य चिकित्सकीय व्यवस्था की गई थी। उपरोक्त सारी व्यवस्था जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं सिविल सर्जन डॉक्टर सुधीर कुमार के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में किया गया था। निरीक्षण करने गए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी नरोत्तम चंद्र तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

See also  दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की बड़ी योजना, बनेगा एविएशन हब, विकास को मिलेगी रफ्तार

You may have missed