टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर यूनियन के पूर्व पदाधिकारियों, कमेटी मेम्बरो और सदस्यों की बैठक संपन्न

0
Advertisements
Advertisements


जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव को लेकर यूनियन के पूर्व पदाधिकारियों, कमेटी मेम्बरो, सदस्यों, की एक बैठक आज शाम बिष्टुपुर मे संपन्न हुई।बैठक मे काफी संख्या में एन एस ग्रेड के उम्मीदवार उपस्थित थे। सबो ने एक स्वर में कहा कि टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में मजदूर हित में काप्शन ही परिवर्तन का आप्शन है।इसके बगैर मजदूरों का भला नहीं होगा।बैठक में सबो ने प्रशासन से भयमुक्त, निष्पक्ष, संविधान के अनुसार चुनाव कराएं जाने की अपील की।मजदूर हित में परिवर्तन आवश्यक है।मजदूर और कमेटी मेम्बर नेतृत्व सही हाथों में सौपे ताकि2025मे मजदूरों के लिए ग्रेड रिवीजन होने वाला है। मजदूर और कमेटी मेम्बर अपना भविष्य सुरक्षित हाथों में सौंपे।यूनियन संविधान के सभी मानकों का पालन करवाने की जिम्मेवारी जिला प्रशासन और श्रम विभाग की है।पूर्व में टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में काफी धांधली हुई थी।

Advertisements
Advertisements
See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष: हर 30 सेकेंड में एक इंसान की जान ले रहा है प्लास्टिक, बढ़ता प्रदूषण बना वैश्विक खतरा

Thanks for your Feedback!

You may have missed