नहाए खाए से हुई छठ महापर्व की शुरुआत

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: आज नहाए -खाए से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा की जाती है. ऐसा विश्वास है कि छठी मैया की पूजा से संतान सुख, आरोग्य और समृद्धि प्राप्त होती है.

छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है. इस महापर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा का विधान है. छठ का व्रत महिलाएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं. इस साल छठ पूजा आज 25 अक्टूबर, शनिवार से शुरू हो गई है, और यह 28 अक्टूबर, मंगलवार को समाप्त होगी. प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व है. शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीच राशि में होता है, इसलिए सूर्यदेव की विशेष उपासना की जाती है. वहीं छठी मैया को संतान, समृद्धि और परिवार की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर IIT-ISM धनबाद में जागरूकता कार्यक्रम, सोना देवी विश्वविद्यालय के छात्र हुए शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed