पटरियों से उतरकर स्टेशन प्लेटफार्म में जा घुसी मालगाड़ी, तीन यात्रियों को मौत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

ओडिशा : ओडिशा के जाजपुर से एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है जहां एक बेपटरी हो गई जिससे मालगाड़ी के डिब्बे स्टेशन प्लेटफार्म के वेटिंग हॉल में जा घुसे. इस घटना में वेटिंग हॉल में ट्रेन का इंतजार कर रहे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सोमवार सुबह 6.30 बजे की बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा–तफरी का माहौल बन गया. घटना ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन के खुर्दा रेल मंडल स्थित कोरेई रेलवे स्टेशन की है. मिली जानकारी के अनुसार एक मालगाड़ी कोरेई स्टेशन की ओर आ रही थी. इसी दौरान मालगाड़ी पटरी से उतर गई और लड़खड़ाते हुए सीधे कोरेई स्टेशन के वेटिंग हॉल में जा घुसी. इस हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से वेटिंग हॉल में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेल दुर्घटना के कारण पूरे स्टेशन में मालगाड़ी का मलवा फैल गया है और स्टेशन परिसर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना के बाद राहत बचाव का कार्य तेजी से जारी है. रेलवे के वरीय पदाधिकारी और जिला प्रशासन बचाव राहत कार्य में लगे हुए हैं. घटना कैसे घटी यह स्पष्ट अब तक नहीं हो पाया है. लेकिन इस घटना को लेकर रेलवे ने जांच बिठा दी है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने इस रेल हादसे पर शोक जताया है. इधर दक्षिण पूर्व रेलवे ने आज दो ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed