आदियोगी अर्द्ध नारीश्वर भगवान् शिव का स्वरूप दिखेगा शिव मंदिर कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल में, हुआ भूमिपूजन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :-  इस वर्ष भी आदित्यपुर में नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनेगी. यहां एक एक कर सभी कमेटियों द्वारा पंडाल निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया जा रहा है. आज शिव मंदिर कमेटी पान दुकान के द्वारा भूमिपूजन कराया गया है. यहां इस वर्ष आदियोगी अर्द्ध नारीश्वर भगवान् शिव का स्वरूप दिखेगा शिव मंदिर कमेटी के दुर्गा पूजा पंडाल में. श्रीश्री शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति आदित्यपुर‌ 1 के द्वारा आज दुर्गा पूजा को लेकर सफलता पूर्वक भूमिपूजन संपन्न हुआ. कमेटी के लोगों ने बताया कि पंडाल का इस बार का थीम हैं आदियोगी अर्द्ध नारीश्वर भगवान् शिव. उल्लेखनीय है कि श्रीश्री शिव मंदिर दुर्गा पूजा जो पूरे आदित्यपुर आवासीय कालोनी क्षेत्र का सबसे पुराना पूजा के विख्यात है के पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष भी शानदार ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया है. आज के भूमि पूजन में पंडित पवन जी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया और यजमान के रूप कमेटी के युवा सदस्य अजय कुमार सिंह मौजूद रहे. इस अवसर पर कमिटी के सदस्यों के आलावा समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आवासीय कालोनी के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कमेटी के अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के साथ सुनील ओझा, प्रकाश झा, मंटू राय, मनोज सिंह, सागर झा, अरविंद सिंह, राजू पांडे, सुधीर सिंहा, वरिष्ठ सदस्य रवींद्र नाथ चौबे, दिलीप सिंह, संजय उर्फ बबुआ, अजय तिवारी, ब्रजेश कुमार, टी के सैनी, अतुल कुमार विक्की, न्यूटन, के आलावा दर्जनों समर्पित कार्यकता मौजूद थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed