खलिहान में लगी आग लाखो की संपत्ति जलकर हुई खाक

Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास):-  प्रखंड के चतरा गांव मे बच्चों के नादानियां के चलते खलिहान में रखे धान के बोझे व पुआल जल कर लाखों की संपत्ति खाक हो गई। सूत्रों के मुताबिक खलिहान में चार बीघे की धान की फसल तथा दो बीघा की पुआल जलकर राख हो गई। लोगों के मुताबिक बच्चे खलिहान मे खेल रहे थे तभी एक बच्चे ने चिंगारी धान के फसल के ऊपर फेंक डाली जिसके चलते आग लग गई। आस पास मे काम कर रहे लोगो ने देखा तो शोरगुल मचाना शुरू किया। लोग खलिहान मे पहुंच कर बुझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बोझे से उठ रही लपटो के चलते बुझाने मे असफल रहे। वहीं पंचायत प्रतिनिधि ने प्रखंड के अधिकारियो से जले फसलो की मुआवजा के लिए मांग की है।वही खलिहान मालिक ह्रदया शंकर सिंह ने बताया कि बच्चो के ना समझी के चलते खलिहान मे आग लग गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जर्जर पुल बना हादसों का खतरा, ग्रामीणों में दहशत, सड़क की हालत पर उठे सवाल

You may have missed