बोहटा में करोड़ों की योजना घोटाले में लिप्त, बाउंड्री और भवन निर्माण में घटिया काम का आरोप, योजना की जानकारी अब तक सार्वजनिक नही

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा स्थित पर्यटक विश्राम गृह के पीछे चल रहे करोड़ों रुपये के बाउंड्री और भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। स्थिति यह है कि निर्माणाधीन बाउंड्री दीवार पानी तक नहीं रोक पा रही, जिससे पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बाउंड्री और भवन दोनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है, लेकिन गुणवत्ता मानकों का पालन कहीं नजर नहीं आ रहा। आरोप है कि निर्माण में कम मात्रा में सीमेंट और निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण नई दीवारों में ही कमजोरी दिखाई देने लगी है। कई जगहों पर पानी रिसने की स्थिति सामने आने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। करोड़ों रुपये की योजना होने के बावजूद अब तक योजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। निर्माण स्थल पर स्पष्ट योजना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही कि योजना की लागत कितनी है, निर्माण एजेंसी कौन है और कार्य की निगरानी किस विभाग द्वारा की जा रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी प्रभावी निगरानी के ठेकेदार मनमाने तरीके से काम करा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नजर नहीं आते, जिसके कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता भगवान भरोसे चल रही है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त (DC) से पूरे मामले की जांच कर दोषी ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed