उलीडीह खड़िया बस्ती में मकान बंद कर बिहार गया था परिवार, हो गई चोरी, आज ही लौटे तब मिली घटना की जानकारी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर । शहर के उलीडीह खड़िया बस्ती में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को मंगलवार की सुबह तब लगी जब वे अपने मकान पर लौटे थे. इसके बाद घटना की जानकारी उन्होंने थाने पर जाकर दी और पुलिस जांच में पहुंची. घटना के भुक्तभोगी रजनीश सिंह हैं. उनका कहना है कि वे परिवार समेत 25 फरवरी को एक शादी समारोह मो भाग लेने के लिए गए हुए थे. वे आज ही लौटे हैं. इस बीच दरवाजा खोलने पर चोरी की घटना की जानकारी मिली.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना के बारे में रजनीश ने बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए मकान से सामने वाले हिस्से का सहारा नहीं लिया बल्कि खिड़की के रास्ते घुसे थे. इस बीच खिड़की का रॉड कटा हुआ था. उनके घर से नकद 50 हजार और करीब ढाई लाख के जेवर की चोरी हुई है. घटना के बाद पुलिस आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. सीसीटीवी कैमरा भी खंगालने का काम कर रही है.

Advertisements
See also  जमशेदपुर के तीरंदाज श्रेय भारद्वाज का कमाल: 2 गोल्ड समेत 7 मेडल जीतकर बने ओवरऑल चैंपियन

Thanks for your Feedback!

You may have missed