उपायुक्त ने कार्यालय कक्ष में आयोजित की जनता मिलन ,लोगो के समस्याओ से अवगत हो निष्पादन हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निदेश
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2021/10/WhatsApp-Image-2021-10-26-at-4.29.03-PM.jpeg?fit=640%2C480&ssl=1)
सरायकेला खरसावां:- उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड मानको का पालन सुनिश्चित करते हुए कार्यालय कक्ष में जनता मिलन कार्क्रम आयोजित किया। उक्त कार्यक्रम में उपायुक्त जिले के विभिन्न गाँव/शहर से आए लगभग 50 फरियादियों की समस्याओं से अवगत हुए, उपायुक्त ने उक्त शिकायतो/समस्याओं के निष्पादन हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिए।
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/05/nsu-adv.jpg?fit=962%2C1600&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2024/04/gsn-2024.jpeg?fit=577%2C899&ssl=1)
जनता मिलन कार्यक्रम में फरियादियों ने शारीरिक दुरी का पालन करते हुए अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन के माध्यम से अपनी-अपनी अभिव्यक्ति वयक्त की, उपायुक्त महोदय के द्वारा सभी के शिकायतों को बारी-बारी से सुन संबंधित अधिकारियों को आवेदन में टैग किया तथा फ़ोन कॉल के माध्यम से उनके शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज जनता मिलन कार्यक्रम में भूमि सम्बंधित मामले, आवास योजना, राशन, पेंशन सड़क एवं बिजली समेत अन्य की मामलों पर सम्बंधित के आवेदनों को सुनकर महोदय के द्वारा संबंधित विभाग को मामले को संज्ञान में ले नियमानुसार उक्त मामलों के निष्पादन करने के निदेश दिए।
![](https://i0.wp.com/lokalok.in/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-24-at-6.31.37-PM.jpeg?resize=100%2C100&ssl=1)